Past Perfect Tense Hindi से English बनाने के Rules

Past Perfect Trnse Hindi to English










   Past Perfect Tense (Hindi to English)   

    Recognization (पहचान) :-  

    इस tense के हिन्दी वाक्यों के अन्त में चुका था, चुकी थी, चुके थे, या था, यी थी, ये थे आदि शब्द आते हैं | past Perfect Tense में had(helping verb) के साथ verb की 3rd form का use करते हैं |

    Example :-   

    आसमान में सितारे चमक चुके थे |
    The stars had shone in the sky.
    उसके आने से पहले मैं कैमरे वाला पेन खरीद चुका था।
    I had bought the pen with camera before he came.
    बारिश हो चुकी थी |
     It had rained.
     हमने घर बैठकर ऑनलाइन शॉपिंग की थी।
     We had done online shopping sitting at home.

    जब भूतकाल में एक के बाद एक दो कार्य समाप्त हेते हों (दो खण्ड वाले वाक्य)

    इस tense में दो कार्यों का वर्णन होता है | एक कार्य दूसरे कार्य से पहले समाप्त हो जाता है | दोनों कार्य भूतकाल में ही समाप्त होते हैं |
    पहले समाप्त होने वाले कार्य को अँग्रेज़ी में अनुवाद करते समय प्रत्येक subject के साथ had लगाकर verb की 3rd form का use करते हैं | बाद में समाप्त होने वाले कार्य को past indefinite tense में लिखते हैं |

    Example :-   

    मेरे स्टेशन पर पहुँचने से पहले गाडी छूट चुकी थी |
    The train had left before I reached the station 
    वृद्धा के मरने के बाद डॉक्टर नहीं आया था |
    The doctor did not come after the old lady had died

    Note :- 

    यदि वाक्य में पहले या पूर्व शब्द आये तो वाक्य के अन्तिम खण्ड की अँग्रेज़ी पहले लिखते हैं तथा उसे past perfect tense में लिखते हैं और before के बाद में पहले भाग की अँग्रेज़ी लिखते हैं तथा उसे past indefinite tense में लिखते हैं |
     यदि वाक्य में बाद या पश्चात शब्द आये तो वाक्य के अन्तिम खण्ड की अँग्रेज़ी पहले लिखते हैं तथा उसे past indefinite tense में लिखते हैं और After के बाद में पहले भाग की अँग्रेज़ी लिखते हैं तथा उसे past perfect tense में लिखते हैं |


   Past Perfect Tense (Hindi to English)     

     Affirmative Sentences :-    

     1-   वह गाना गा चुकी थी |
     2-   भारतीय टीम पहली पारी खेल चुकी थी |
     3-   मैंने उससे बात कर ली थी |
     4-   उन्होंने गंगा में स्नान कर लिया था |
     5-   हमने अपने कमरे का किराया दे दिया था |
     6-   मरीज़ के आने से पहले डाक्टर जा चुका था |
     7-   बच्चों के आने से पहले माताजी ने खाना बना लिया था |
     8-   बादल आने से पहले बारिश हो चुकी थी |
     9-   पुलिस के आने से पहले चोर भाग गया था |
   10-   कमला के गाना गाने के बाद राधा ने स्टेज पर डांस किया था |

     Translation :-   

     1-    She had sung song. 
     2-    Indian team had played first innings.
     3-    I had talked with her. 
     4-    They had taken bath in Ganga.
     5-    We had payed the rent of our home. 
     6-    The doctor had gone before the patient came. 
     7-    The mother had cooked the food before the children came.
     8-    It had rained before the clouds came.
     9-    The thief had run away before the police came.  
   10-    Radha danced on the stage after Kamla had sung a song.

   Past Perfect Tense (Hindi to English)   

     Negative Sentences :-  

     1-    उसने मुझे अपनी किताब नहीं दी थी |
     2-    वह लडका स्कूल कभी नहीं गया था |
     3-    मेरा बडा भाई एम. ए. नहीं कर चुका था |
     4-    उसकी छोटी बहन इतना नहीं रोयी थी |
     5-    पिताजी ने यह खबर पहले नहीं पढी थी |
     6-    चोर के भागने से पहले पुलिस वहाँ नहीं पहुँची थी |
     7-    वर्षा आरम्भ होने से पहले लडकियाँ अपने घर नहीं गयी थीं
     8-    सूरज निकलने से पहले वह सोकर नहीं उठा था |
     9-    चाँद निकलने के बाद आसमान में सितारे नहीं चमके थे |
   10-    हवा चलने के बाद बादल नहीं आये थे |


     Translation :-    

     1-    She had not given me her book. 
     2-    That boy had never gone to school.
     3-    My elder brother had not passed M. A..
     4-    His younger sister had not wept so much.
     5-    The father had not read this news before.
     6-    The police had not reached there before the theif ran away.
     7-    The girls had not gone to their home before it rained.
     8-    He had not awaken before the sun rose. 
     9-    The stars did not shine in the sky after the moon had risen.
   10-    The clouds did not come after the wind had blown.

   Past Perfect Tense (Hindi to English)

     Interrogative Sentences (जब वाक्य के शुरू में "क्या" हो) :   

     1-   क्या उसने तुमसे बात कर ली थी ?
     2-   क्या मैंने तुम्हें सौ का नोट दिया था ?
     3-   क्या मुख्यमंत्री ने स्टेज पर भाषण दिया था ?
     4-   क्या तुमने उसकी बेइज्जती की थी ?
     5-   क्या उनहोंने बिजली का बिल चुका दिया था ?
     6-   क्या तुम्हारे घर पहुँचने से पहले माताजी ने खाना बना लिया था ?
     7-   क्या नेताजी के आने से पहले किसी और ने स्टेज पर भाषण दिया था ?
     8-   क्या मास्टरजी के आने से पहले बच्चे खामोश हो गये थे ?
     9-   क्या मेरे जाने के बाद तुम्हें मेरी याद आयी थी ?
    10-    क्या तुमने यह स्मार्ट वॉच ऑनलाइन खरीदी थी?    
Translation :   
     1-   Had he talked to you ?
     2-   Had I given you a hundred rupee note ?
     3-   Had the chief minister delivered speech on the stage ?
     4-   Had you insulted him ?
     5-   Had they deposited electricity bill ?.
     6-   Had the mother coocked the food before you reached at home ?
     7-   Had someone delivered speech on the stage before the leader came ?
     8-   Had the children become silent before the teacher came.
     9-   Did you remember me after I had gone ?
   10-   Had you bought this smart watch on Amazon?

   Past Perfect Tense (Hindi to English) 

     Interrogative Sentences (जब वाक्य के बीच में question हो) 

     1-   तुमने अपने कपडे स्वयं क्यों धोये थे ?
     2-   उसने मेरे बडे भाई से क्या कह दिया था ?.
     3-   आपकी सारी रात बिना सोये क्यों गुजरी थी ?
     4-   तुमने इतना सारा काम कैसे पूरा किया था ?
     5-   तुमने उसे चुपके से क्या दिया था ?
     6-   राहुल के आने से पहले महेश क्यों चला गया था ?
     7-   मेरे घर पहुँचने से पहले बच्चे कहाँ चले गए थे ?
     8-   मास्टरजी के आने से पहले उसने पत्र क्यों लिखा था ?
     9-   मेरे जाने के बाद यहाँ कौन आया था ?
   10-   मेरे जाने के बाद उसने तुमसे क्या कहा था ?

     Translation :

     1-   Why had you washed your clothes yourself ?
     2-   What had he said to my elder brother ?
     3-   Why had your whole night passed without sleeping ? 
     4-   How had you completed so much work ?
     5-   What had you given him secretly ?
     6-   Why had Mahesh gone before Rahul Came ?
     7-   Where had gone the children before I reached home ?
     8-   Why had he write a letter before the teacher came ?
     9-   Who came here after I had gone ?
   10-   What did he say to you after I had gone ?

   Past Perfect Tense (Hindi to English)

     Negaive Interrogative  Sentences :-  

     1-   तुमने उससे मेरे बारे में बात क्यों नहीं की थी ?
     2-   राहुल ने अपना बेग क्लास में क्यों नहीं रखा था ?
     3-   तुमने मुझे उसका पता क्यों नहीं दिया था ?
     4-   लडकियाँ वापस क्यों नहीं लौटी थीं ?
     5-   क्या खिलाड़ी मैदान में क्रिकेट नहीं खेले थे ?
     6-   लता के गाना गाने से पहले सलमान ने डांस क्यों नहीं किया था ?
     7-   उसके बाहर आने से पहले तुम अन्दर क्यों नहीं गये थे ?
     8-   माताजी के खाना बनाने से पहले तुम घर क्यों नहीं आये थे ?
     9-   क्या डॉक्टर के आने के बाद मरीज़ को आराम नहीं मिल गया था ?
   10-   क्या बारिश होने के बाद आसमान साफ नहीं हो गया था ?


     Translation :-

     1-   Why had you not talked to him about me ?
     2-   Why had Rahul not put his bag in the class ?
     3-   Why had you not given me her address ?
     4-   Why had the girls not come back ?
     5-   Had the players not played the cricket in the field ?
     6-   Why had Salman not danced before lata sang a song ?
     7-   Why had you not gone inside before he came outside ?
     8-   Why had you not come at home before the mother coocked the food ?
     9-   Did the patient not get relief after the doctor had come ?
   10-   Did the sky not become clear after it had rained ?


                                    Exercise 

     1-   मैंने उसका कर्ज़ चुका दिया था |
     2-   उसने मेरा नाम भुला दिया था |
     3-   मैं उससे पहले भी मिल चुका था |
     4-   उसके बाइक खरीदने से पहले मैंने कार खरीद ली थी |
     5-   मेरे घर पहुँचने के बाद माताजी ने खाना बनाया था | 
     6-   उसने मुझे अपनी किताब नहीं दी थी |
     7-   मैंने उससे कभी बात नहीं की थी |
     8-   मास्टरजी ने क्लास में बच्चों को नहीं डाँटा था |
     9-   ट्रेन चलने से पहले मैं स्टेशन पर पहुँच चुका था |
   10-   बच्चों के स्कूल से आने के बाद माताजी ने खाना बनाया था |
   11-   क्या भिखारी भीख मांग चुका था ?
   12-   क्या खिलाड़ी मैच खेल चुके थे ?
   13-   क्या मास्टरजी विद्यार्थियों को पढा चुके थे ?
   14-   क्या उसके आने से पहले तुम तैयार हो चुके थे ?
   15-   क्या मास्टरजी के जाने के बाद विद्यार्थियों ने कक्षा में शोर मचाया था ?
   16-   तुमने उस समय वहां क्या देखा था ?
   17-   उस दिन आपके घर कौन आया था ?
   18-   आपने इतना बडा रिस्क क्यों ले लिया था ?
   19-   मेरे आने से पहले तुम कहां जा चुके थे ?
   20-   मेरे जाने के बाद यहां कौन आया था ?
   21-   क्या उसने कभी ताजमहल नहीं देखा था ?
   22-   क्या वह बारहवीं में पास नहीं हुई थी ?
   23-   उसने कठिन परिश्रम क्यों नहीं किया था ?
   24-   मेरे यहाँ आने से पहले तुमने यह सवाल हल क्यों नहीं किया था ?
   25-  क्या आपने ऑनलाइन से 5G मोबाइल खरीदा था। 

 
Past Perfect Tense Quiz

Related Posts :










See More..... 



    

    

         

25 comments:

  1. What is the answer of 23 question

    ReplyDelete
  2. Nice sir and thanku itna kuch shikhane ke liye

    ReplyDelete
  3. Exercise 16question please tell the answer

    ReplyDelete
  4. Question no.17
    Who had come at your home yesterday?
    Is it right?

    ReplyDelete
    Replies
    1. Who had come at your home that day ?

      Delete
    2. Yeah...it's correct but instead of "that" I wrote "yesterday".

      Delete
  5. thankuu it was very help full tanu thanku u u u u yu

    ReplyDelete
  6. It's simply outstanding. Thank you so very much.

    ReplyDelete
  7. Mere ghar jaane ke bad Mata Ji khana Paka chuki thi

    ReplyDelete

Please अपने नाम से ही comment करें browser में अपनी ID से sign in करें इसके बाद comment करें ।