Future Continuous Tense (Hindi से English बनाने के Rules)

Future continuous tense hindi to english





  Future Continuous Tense (Hindi to English)

   Recognization :-   

   इस tense के हिन्दी वाक्यों के अन्त में रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे, रहा हूँगा आदि शब्द आते हैं |
   इस tense के वाक्यों से पता चलता है कि भविष्य में कोई कार्य जारी रहेगा और पूरा नहीं होगा |

   For Example :-  

   गधा ढींचू ढींचू कर रहा होगा |
   लडकियाँ बहाना बना रही होंगी ?
   विद्यार्थी Amazon से स्मार्ट वॉच खरीद रहे होंगे।

  Future Continuous Tense (Hindi to English)


   Affirmative Sentences :-     

   1-  वह स्कूल जा रहा होगा |
   2-  मैदान में स्कूल के लडके क्रिकेट खेल रहे होंगे |
   3-  स्टेज पर मेरा भाई गाना गा रहा होगा |
   4-  वह बाज़ार में सब्ज़ी बेच रहा होगा |
   5-  चपरासी स्कूल में घन्टी बजा रहा होगा |
   6-  मास्टरजी दूसरे कमरे में अँग्रेज़ी पढा रहे होंगे |
   7-  लडके स्कूल में फुटबॉल खेल रहे होंगे |
   8-  वे उससे मेरे बारे में बात कर रहे होंगे |
   9-  अब सूरज निकल रहा होगा |
 10-  लोग अपनी ज़रूरत का सामान खरीद रहे होंगे |

   Formula :-    

   Subject + will/shall + be + verb(1st form)ing + object + .........

   Translation :-   

   1-  He will be going to school.
   2-  The boys of school will be playing cricket in the ground.
   3-  My brother will be singing a song on the stage.
   4-  He will be selling vegetables in the market.
   5-  The peon will be ringing the bell in the school.
   6-  The teacher will be teaching english in other room.
   7-  The boys will be playing football in the school.
   8-  They will be talking to him about me. 
   9-  Now the sun will be rising.
 10-  The people will be buying their needed things.

  Future Continuous Tense (Hindi to English)  

   Negative Sentences :-   

   1-  माताजी खाना नहीं बना रही होंगी |
   2-  हम कल दिल्ली नहीं जा रहे होंगे |
   3-  मैं उस समय खाना नहीं खा रहा हूँगा |
   4-  वे मैदान में क्रिकेट नहीं खेल रहे होंगे |
   5-  हवा में बादल नहीं तैर रहे होंगे |
   6-  माली पौधों में पानी नहीं दे रहा होगा |
   7-  पिताजी कमरे में बैठकर अखबार नहीं पढ रहे होंगे |
   8-  बच्चे कक्षा में शोर नहीं मचा रहे होंगे |
   9-  पुलिस चोर का पीछा नहीं कर रही होगी |
 10-  धोबी मेरे कपडे नहीं धो रहा होगा |

   Formula :-   

   Subject + will/shall + not + be + verb(1st form)ing + object + .........

   Translation :-   

   1-  The mother will not be cooking the food.
   2-  We shall not be going to Delhi tomorrow. 
   3-  I shall not be eating the food at that time.
   4-  They will not be playing the cricket in the ground. 
   5-  The clouds will not be floating in the air.
   6-  The gardener will not be watering in the plants.
   7-  The father will not be reading the newspaper sitting in the room.
   8-  The children will not be making a noise in the class.
   9-  The police will not be chasing the thief.
 10-  The washerman will not be washing my clothes.

  Future Continuous Tense (Hindi to English)   

   Interrogative Sentences (जब वाक्य के शुरू में "क्या" हो) :-  

   1-  क्या लडके स्विम्मिंग पूल में स्नान कर रहे होंगे ?
   2-  क्या बन्दर पेड से कूद रहा होगा ?
   3-  क्या बॉलर गेंद फेंक रहा होगा ?
   4-  क्या कबाड़ी पुराना सामान खरीद रहा होगा ?
   5-  क्या सुमन कविता पढ रही होगी ?
   6-  क्या वह उसे गाली दे रहा होगा ?
   7-  क्या लडके छत पर पतंग उडा रहे होंगे ?
   8-  क्या उन दोनों भाइयों में झगडा हो रहा होगा ?
   9-  क्या वहाँ बरसात हो रही होगी ?
 10-  क्या बच्चे पतंग रहे होंगे ?

   Formula :-  

   Will/Shall + subject + be + verb(1st form)ing + object + .........

   Translation :-  

   1-  Will the boys be bathing in the swimming pool ?
   2-  Will the monkey be jumping from the tree ?
   3-  Will the baller be throwing the ball ?
   4-  Will the junkdealer be purchasing old goods ?
   5-  Will Suman be reading a poem ?
   6-  Will he be abusing him ?
   7-  Will the boys be flying the kite on the roof ?
   8-  Will those two brothers be quarreling ?
   9-  Will it be raining there ?
 10-  Will the children be shoping on Amazon

  Future Continuous Tense (Hindi to English)   

   Interrogative Sentences (जब वाक्य के बीच में question हो) :-     

   1-   वह वहाँ इस समय क्या कर रहा होगा ?
   2-   आपको इस समय कौन बुला रहा होगा ?
   3-   राजा बाज़ार से क्या खरीद रहा होगा ?
   4-   मास्टरजी कमरे में किसे पढा रहे होंगे ?
   5-   लडके इस समय कौन सी फिल्म देख रहे होंगे ?
   6-   वे दोनो भाई आपस में क्यों झगड रहे होंगे ?
   7-   तुम्हारा भाई वहां क्या रहा होगा ?
   8-   राजा रानी को क्या बता रहा होगा ?
   9-   क्लास में गीत कौन गा रहा होगा ?
 10-   वे दोनों लडकियाँ कहाँ जा रही होंगी ?

   Formula :-  

   Question + will/shall + subject + be + verb(1st form)ing + object + .......

   Translation :-  

   1-   What will he be doing there at this time ?
   2-   Who will be calling you at this time ?
   3-   What will Raja be buying from the market ?
   4-   Whom will the teacher be teaching in the room ?
   5-   Which film the boys be watching at this time ?
   6-   Why will those two brothers be quarreling with each other ?
   7-   What will your brother be doing there ?
   8-   What will the king be telling to queen ?
   9-   Who will be singing a song in the class ?
 10-   Where will those two girls be going ?

  Future Continuous Tense (Hindi to English)   

   Negative Interrogative Sentences :-   

   1-   क्या वह उससे बात नहीं कर रहा होगा ?
   2-   क्या किसान खेत नहीं जोत रहा होगा ?
   3-   क्या पुष्पा अपना गृह कार्य नहीं कर रही होगी ?
   4-   राहुल पतंग क्यों नहीं उडा रहा होगा ?
   5-   क्या तुम्हारे गाँव में ठंडी हवा नहीं चल रही होगी ?
   6-   क्या अब वे खाना नहीं खा रहे होंगे ?
   7-   उनमें से कौनसा लडका स्कूल नहीं जा रहा होगा ?
   8-   दरवाज़ा कौन नहीं खटखटा रहा होगा ?
   9-   क्या आपके शहर में बारिश नहीं हो रही होगी ?
 10-   क्या रज़िया अपने भाई का स्वेटर नहीं बुन रही होगी ?

   Formulas :-  

   Will/shall + subject + not + be + verb(1st form)ing + object + ..........
   Question + will/shall + subject + not + be + verb(1st form)ing + object + ..........

   Translation :-  

   1-   Will he not be talking to her ?
   2-   Will the farmer not be ploughing the field ?
   3-   Will Pushpa not be doing her homework ?
   4-   Why will Rahul not be flying the kite ?
   5-   Will the cold wind not be blowing in your village ?
   6-   Will they not be eating the food now ?
   7-   Which boy of them will not be going to school ?
   8-   Who will not be knoking at the door ?
   9-   Will it not be raining in your city ?
 10-   Will Razia not be knitting swatter of her brother ?
     

                 Exercise 

   1-   लडके मैदान में बाइक चला रहे होंगे |
   2-   लडकियाँ स्कूल में हॉकी खेल रही होंगी |
   3-   कुत्ते अजनबी लोगों को भौंक रहे होंगे | 
   4-   मोर जंगल में नाच रहे होंगे |
   5-   सितारे आसमान में चमक रहे होंगे |
   6-   कल हम दिल्ली नहीं जा रहे होंगे |
   7-   राधा स्टेज पर नहीं नाच रही होगी |
   8-   अंकल छाता नहीं ला रहे होंगे |
   9-   लडकियाँ एक मधुर गीत नहीं गा रही होंगी |
 10-   वह नदी में नहीं तैर रहा होगा |
 11-   क्या वह कल मुंबई जा रहा होगा ?
 12-   क्या सूरज पश्चिम में निकल रहा होगा ?
 13-   क्या वह स्विम्मिंग पूल में नहा रही होगी ?
 14-   क्या वे तुम्हारी शादी की बात कर रहे होंगे ?
 15-   क्या तुम्हारे पिताजी अखबार पढ रहे होंगे ?
 16-   कल चंडीगढ कौन जा रहा होगा ?
 17-   वह खाना किसको खिला रहा होगा ?
 18-   बच्चे क्यों रो रहे होंगे ?
 19-   कल आप कहाँ जा रहे होंगे ?
 20-   कल हम मद्रास ट्रेन से क्यों जा रहे होंगे ?
 21-   क्या जंगल में शेर नहीं दहाड रहा होगा ?
 22-   हमारे घर महमान क्यों नहीं आ रहे होंगे ?
 23-   ड्राइवर वह गाडी क्यों नहीं चला रहा होगा ?
 24-   क्या लडकियाँ ऑनलाइन स्पीकिंग कोर्स खरीद रही होंगी?
 25-   क्या पंछी हवा में नहीं उड रहे होंगे ?



   Related Posts :



    Present Indefinite Tense Hindi to English 


    Present Continuous Tense Hindi to English 


    Present Perfect Tense Hindi to English 

    Past Indefinite Tense Hindi to English 


    Past Continuous Tense Hindi to English 


    Future Indefinite Tense Hindi to English 



    Past Perfect Tense Hindi to English 


   

   

Some Special Sentences (Hindi to English)


  Some Special Sentences :  


   दाल में कुछ काला है |
   Something is fishy.

   मुझे सांस तो लेने दो |
   Let me take my bearings

   अब आपकी बारी है |
   It is your turn now

   मैँ  रातभर तारे गिनता रहा |
   I passed a sleepless night.

   वह कुछ दिनों का मेहमान है |
   His days are numbered.

   वह खून का घूँट पी कर रह गया |
   He pocketed the insult.

   दो और दो चार होते हैं |
   Two and two make four. 
   
   काश मैं तुम्हारी जगह होता |
   I wish I were you.




   यह कल ही की तो बात है |
   It was only yesterday.

   अपनी उम्र का कुछ तो खयाल करो |
   Be your age.

   वह मुझसे खफा है |
   She sore with me.

   तुम्हें तो घर जाने की पडी है |
   You are intent of going home.

   और सुनाओ आजकल कैसी कट रही है |
   How are you getting on with your life.

   मैं बाल बाल बचा था |
   I had a narrow ascape.

   हंस्ते हंस्ते पेट में दर्द हो गया |
   Laugh up a belly ache.

   मैं भी तो बिल्कुल यही कह रहा हूँ |
   This is axact what I am saying.

   तुमसे जो बिगडे बिगाड़ लेना |
   You can do your worst.
 
   सचिन आजकल बुलन्दियों पर है |
   Sachin is riding high.

   इसमें मेरा क्या जाता है |
   It costs me nothing.

   बात का बतंगड बनाना |
   Create storm in a tea cup.
 
   इसकी क्या ज़रूरत थी बाद में आजाते |
   There is nothing to need take after.

   क्या आपको ऊँचा सुनता है |
   Are you hard of hearing.

   ज़माना गुज़र गया |
   Age have gone by.

   वादे तो होते ही तोडने के लिए हैं |
   Promises are like to prick trust.

   अब बचा ही क्या है ?
   What is left now ?

   सच बात सबको कडवी लगती है |
   Plain speaking always hurt.

   मुझपर एक अहसान करो |
   Do me a favor.

   समय बहुत तेज़ी से बीता जा रहा है |
   Time is running out.

   मुझे तो सांस लेने की भी फुर्सत नहीं |
   I have not a moment even to breath.

   मैं रात देर से सोया था |
   I was late in night.

   वह गहरी नींद में था |
   He was in fast asleep.

   दोनों हाथों में लड्डू |
   All the way winner.

   पाँचों उँगलियाँ बराबर नहीं होती |
   All are  not alike.

   बरसात का अपना अलग ही मज़ा है |

   Rain has its own pleasure.

   अब तो यह केवल समय ही बतायेगी |
   Now only time will tell it.

   जो हुआ सो हुआ आगे ध्यान रखना |
   Bygones be bygones take care in future.

   मैंने बाल धूप में सफेद नहीं किये |
   I was not born yesterday.

   कुत्ते की पूँछ कभी सीधी नहीं होती |
   A leopard can't change his sports.

   दूर के ढोल सुहावने |
   Distant drum sound well.

   वो दिन बीत गये |
   Gone are the days.

   औरतों के पेट में कोई बात नहीं पचती |
   A woman can not keep anything to herself.

   मौत कभी बताकर नहीं आती |
   Death never keeps calender.
 
   समय किसी का इन्तज़ार नहीं करता |
   Time and tide wait for none.

   ख़ुदा जब देता है छप्पर फाडकर देता है |
   It never rains but pourse.

   घुमा फिराकर बातें करना |
   Beat about the bush.

   तुम तो घूम फिरकर उसी बात पर आ गये |
   You are same to the same true.

   अरे यार टाइम ही नहीं कटता |
   Oh friend ! Time hangs heavily on my head.

   वह बुखार में पडा है |
   He is down with fever.

   एक टुकडा खाकर तो देखो |
   Please have a bit.

   अब मुझे याद नहीं |
   I don't remember.

   बात वो नहीं है जो तुम समझ रहे हो |
   This is not the way you think it.

   उल्टी खोपड़ी का आदमी |
   A man with brain topsy turvy.

   तुम्हें मेरी कसम |
   You swear me.

   इससे फर्क नहीं पड़ता |
   It doesn't matter.
 
   एक मिनट प्लीज |
   Just a moment please.

   निकाल दो जो कुछ तुम्हारे पास है |
   Fish out whatever you have.

   सीधे खडे हो जाओ |
   Stand up right.

   यह कोई हंसने की बात नहीं है |
   It is not a laughing matter.

   तो क्या हुआ/तो मैं क्या करूँ |
   So what.

   मैं तुम्हारी ईंट से ईंट बजा दूंगा |
   I will do iron to iron with you.
 
   इसमें बुरा मानने की क्या बात है |
   What's there to mind.

   वहम की कोई दवा नहीं |
   No solution for doubt.
 
   बहुत हो गया |
   It's enough.

   अंधों में काना सरदार |
   A figour amoung syphers.

   आपकी बड़ी महरबानी होगी |
   It would be so kind of you.

   हो सके तो मुझे माफ कर देना |
   If possible excuse me.




  Related posts :

   Present Indefinite Tense (Hindi to English)




   Past Indefinite Tense (Hindi to English)




   Future Indefinite Tense (Hindi to English)




   Present Continuous Tense (Hindi to English)




  Past Continuous Tense (Hindi to English)




  Present Perfect Tense (Hindi to English)




  Past Perfect Tense (Hindi to English)  




  Future Continuous Tense Hindi to English 




  

 

 

 
 

 
 

    
    
  
   

Past Perfect Tense Hindi से English बनाने के Rules

Past Perfect Trnse Hindi to English










   Past Perfect Tense (Hindi to English)   

    Recognization (पहचान) :-  

    इस tense के हिन्दी वाक्यों के अन्त में चुका था, चुकी थी, चुके थे, या था, यी थी, ये थे आदि शब्द आते हैं | past Perfect Tense में had(helping verb) के साथ verb की 3rd form का use करते हैं |

    Example :-   

    आसमान में सितारे चमक चुके थे |
    The stars had shone in the sky.
    उसके आने से पहले मैं कैमरे वाला पेन खरीद चुका था।
    I had bought the pen with camera before he came.
    बारिश हो चुकी थी |
     It had rained.
     हमने घर बैठकर ऑनलाइन शॉपिंग की थी।
     We had done online shopping sitting at home.

    जब भूतकाल में एक के बाद एक दो कार्य समाप्त हेते हों (दो खण्ड वाले वाक्य)

    इस tense में दो कार्यों का वर्णन होता है | एक कार्य दूसरे कार्य से पहले समाप्त हो जाता है | दोनों कार्य भूतकाल में ही समाप्त होते हैं |
    पहले समाप्त होने वाले कार्य को अँग्रेज़ी में अनुवाद करते समय प्रत्येक subject के साथ had लगाकर verb की 3rd form का use करते हैं | बाद में समाप्त होने वाले कार्य को past indefinite tense में लिखते हैं |

    Example :-   

    मेरे स्टेशन पर पहुँचने से पहले गाडी छूट चुकी थी |
    The train had left before I reached the station 
    वृद्धा के मरने के बाद डॉक्टर नहीं आया था |
    The doctor did not come after the old lady had died

    Note :- 

    यदि वाक्य में पहले या पूर्व शब्द आये तो वाक्य के अन्तिम खण्ड की अँग्रेज़ी पहले लिखते हैं तथा उसे past perfect tense में लिखते हैं और before के बाद में पहले भाग की अँग्रेज़ी लिखते हैं तथा उसे past indefinite tense में लिखते हैं |
     यदि वाक्य में बाद या पश्चात शब्द आये तो वाक्य के अन्तिम खण्ड की अँग्रेज़ी पहले लिखते हैं तथा उसे past indefinite tense में लिखते हैं और After के बाद में पहले भाग की अँग्रेज़ी लिखते हैं तथा उसे past perfect tense में लिखते हैं |


   Past Perfect Tense (Hindi to English)     

     Affirmative Sentences :-    

     1-   वह गाना गा चुकी थी |
     2-   भारतीय टीम पहली पारी खेल चुकी थी |
     3-   मैंने उससे बात कर ली थी |
     4-   उन्होंने गंगा में स्नान कर लिया था |
     5-   हमने अपने कमरे का किराया दे दिया था |
     6-   मरीज़ के आने से पहले डाक्टर जा चुका था |
     7-   बच्चों के आने से पहले माताजी ने खाना बना लिया था |
     8-   बादल आने से पहले बारिश हो चुकी थी |
     9-   पुलिस के आने से पहले चोर भाग गया था |
   10-   कमला के गाना गाने के बाद राधा ने स्टेज पर डांस किया था |

     Translation :-   

     1-    She had sung song. 
     2-    Indian team had played first innings.
     3-    I had talked with her. 
     4-    They had taken bath in Ganga.
     5-    We had payed the rent of our home. 
     6-    The doctor had gone before the patient came. 
     7-    The mother had cooked the food before the children came.
     8-    It had rained before the clouds came.
     9-    The thief had run away before the police came.  
   10-    Radha danced on the stage after Kamla had sung a song.

   Past Perfect Tense (Hindi to English)   

     Negative Sentences :-  

     1-    उसने मुझे अपनी किताब नहीं दी थी |
     2-    वह लडका स्कूल कभी नहीं गया था |
     3-    मेरा बडा भाई एम. ए. नहीं कर चुका था |
     4-    उसकी छोटी बहन इतना नहीं रोयी थी |
     5-    पिताजी ने यह खबर पहले नहीं पढी थी |
     6-    चोर के भागने से पहले पुलिस वहाँ नहीं पहुँची थी |
     7-    वर्षा आरम्भ होने से पहले लडकियाँ अपने घर नहीं गयी थीं
     8-    सूरज निकलने से पहले वह सोकर नहीं उठा था |
     9-    चाँद निकलने के बाद आसमान में सितारे नहीं चमके थे |
   10-    हवा चलने के बाद बादल नहीं आये थे |


     Translation :-    

     1-    She had not given me her book. 
     2-    That boy had never gone to school.
     3-    My elder brother had not passed M. A..
     4-    His younger sister had not wept so much.
     5-    The father had not read this news before.
     6-    The police had not reached there before the theif ran away.
     7-    The girls had not gone to their home before it rained.
     8-    He had not awaken before the sun rose. 
     9-    The stars did not shine in the sky after the moon had risen.
   10-    The clouds did not come after the wind had blown.

   Past Perfect Tense (Hindi to English)

     Interrogative Sentences (जब वाक्य के शुरू में "क्या" हो) :   

     1-   क्या उसने तुमसे बात कर ली थी ?
     2-   क्या मैंने तुम्हें सौ का नोट दिया था ?
     3-   क्या मुख्यमंत्री ने स्टेज पर भाषण दिया था ?
     4-   क्या तुमने उसकी बेइज्जती की थी ?
     5-   क्या उनहोंने बिजली का बिल चुका दिया था ?
     6-   क्या तुम्हारे घर पहुँचने से पहले माताजी ने खाना बना लिया था ?
     7-   क्या नेताजी के आने से पहले किसी और ने स्टेज पर भाषण दिया था ?
     8-   क्या मास्टरजी के आने से पहले बच्चे खामोश हो गये थे ?
     9-   क्या मेरे जाने के बाद तुम्हें मेरी याद आयी थी ?
    10-    क्या तुमने यह स्मार्ट वॉच ऑनलाइन खरीदी थी?    
Translation :   
     1-   Had he talked to you ?
     2-   Had I given you a hundred rupee note ?
     3-   Had the chief minister delivered speech on the stage ?
     4-   Had you insulted him ?
     5-   Had they deposited electricity bill ?.
     6-   Had the mother coocked the food before you reached at home ?
     7-   Had someone delivered speech on the stage before the leader came ?
     8-   Had the children become silent before the teacher came.
     9-   Did you remember me after I had gone ?
   10-   Had you bought this smart watch on Amazon?

   Past Perfect Tense (Hindi to English) 

     Interrogative Sentences (जब वाक्य के बीच में question हो) 

     1-   तुमने अपने कपडे स्वयं क्यों धोये थे ?
     2-   उसने मेरे बडे भाई से क्या कह दिया था ?.
     3-   आपकी सारी रात बिना सोये क्यों गुजरी थी ?
     4-   तुमने इतना सारा काम कैसे पूरा किया था ?
     5-   तुमने उसे चुपके से क्या दिया था ?
     6-   राहुल के आने से पहले महेश क्यों चला गया था ?
     7-   मेरे घर पहुँचने से पहले बच्चे कहाँ चले गए थे ?
     8-   मास्टरजी के आने से पहले उसने पत्र क्यों लिखा था ?
     9-   मेरे जाने के बाद यहाँ कौन आया था ?
   10-   मेरे जाने के बाद उसने तुमसे क्या कहा था ?

     Translation :

     1-   Why had you washed your clothes yourself ?
     2-   What had he said to my elder brother ?
     3-   Why had your whole night passed without sleeping ? 
     4-   How had you completed so much work ?
     5-   What had you given him secretly ?
     6-   Why had Mahesh gone before Rahul Came ?
     7-   Where had gone the children before I reached home ?
     8-   Why had he write a letter before the teacher came ?
     9-   Who came here after I had gone ?
   10-   What did he say to you after I had gone ?

   Past Perfect Tense (Hindi to English)

     Negaive Interrogative  Sentences :-  

     1-   तुमने उससे मेरे बारे में बात क्यों नहीं की थी ?
     2-   राहुल ने अपना बेग क्लास में क्यों नहीं रखा था ?
     3-   तुमने मुझे उसका पता क्यों नहीं दिया था ?
     4-   लडकियाँ वापस क्यों नहीं लौटी थीं ?
     5-   क्या खिलाड़ी मैदान में क्रिकेट नहीं खेले थे ?
     6-   लता के गाना गाने से पहले सलमान ने डांस क्यों नहीं किया था ?
     7-   उसके बाहर आने से पहले तुम अन्दर क्यों नहीं गये थे ?
     8-   माताजी के खाना बनाने से पहले तुम घर क्यों नहीं आये थे ?
     9-   क्या डॉक्टर के आने के बाद मरीज़ को आराम नहीं मिल गया था ?
   10-   क्या बारिश होने के बाद आसमान साफ नहीं हो गया था ?


     Translation :-

     1-   Why had you not talked to him about me ?
     2-   Why had Rahul not put his bag in the class ?
     3-   Why had you not given me her address ?
     4-   Why had the girls not come back ?
     5-   Had the players not played the cricket in the field ?
     6-   Why had Salman not danced before lata sang a song ?
     7-   Why had you not gone inside before he came outside ?
     8-   Why had you not come at home before the mother coocked the food ?
     9-   Did the patient not get relief after the doctor had come ?
   10-   Did the sky not become clear after it had rained ?


                                    Exercise 

     1-   मैंने उसका कर्ज़ चुका दिया था |
     2-   उसने मेरा नाम भुला दिया था |
     3-   मैं उससे पहले भी मिल चुका था |
     4-   उसके बाइक खरीदने से पहले मैंने कार खरीद ली थी |
     5-   मेरे घर पहुँचने के बाद माताजी ने खाना बनाया था | 
     6-   उसने मुझे अपनी किताब नहीं दी थी |
     7-   मैंने उससे कभी बात नहीं की थी |
     8-   मास्टरजी ने क्लास में बच्चों को नहीं डाँटा था |
     9-   ट्रेन चलने से पहले मैं स्टेशन पर पहुँच चुका था |
   10-   बच्चों के स्कूल से आने के बाद माताजी ने खाना बनाया था |
   11-   क्या भिखारी भीख मांग चुका था ?
   12-   क्या खिलाड़ी मैच खेल चुके थे ?
   13-   क्या मास्टरजी विद्यार्थियों को पढा चुके थे ?
   14-   क्या उसके आने से पहले तुम तैयार हो चुके थे ?
   15-   क्या मास्टरजी के जाने के बाद विद्यार्थियों ने कक्षा में शोर मचाया था ?
   16-   तुमने उस समय वहां क्या देखा था ?
   17-   उस दिन आपके घर कौन आया था ?
   18-   आपने इतना बडा रिस्क क्यों ले लिया था ?
   19-   मेरे आने से पहले तुम कहां जा चुके थे ?
   20-   मेरे जाने के बाद यहां कौन आया था ?
   21-   क्या उसने कभी ताजमहल नहीं देखा था ?
   22-   क्या वह बारहवीं में पास नहीं हुई थी ?
   23-   उसने कठिन परिश्रम क्यों नहीं किया था ?
   24-   मेरे यहाँ आने से पहले तुमने यह सवाल हल क्यों नहीं किया था ?
   25-  क्या आपने ऑनलाइन से 5G मोबाइल खरीदा था। 

 
Past Perfect Tense Quiz

Related Posts :










See More..... 



    

    

         

Future Indefinite Tense Hindi से English बनाने के Rules

 
Future Indefinite Tense hindi to english

 



    Future Indefinite Tense (Hindi to English)   

      Recognization (पहचान) :-    

      इस tense के हिन्दी वाक्यों को पढकर पता चलता है कि कार्य भविष्य में होगा | इस tense के हिन्दी वाक्यों के अन्त में गा, गे,  गी,  आदि शब्द आते हैं |

      Example :-

      अब मैं घर जाऊँगा |
      आज वह स्कूल नहीं जायेगी |
     क्या तुम ऑनलाइन शॉपिंग करोगे? 
      मैं तुमसे कभी बात नहीं करूंगा।
      तुम सारी रात यहीं बिताओगे।

      Rules of Translation

      सबसे subject पहले लिखते हैं | इसके बाद will या shall subject के according लिखते हैं, फिर verb की first form लिखते हैं इसके बाद अगर वाक्य में object हो तो उसे लिखते हैं | Subject I और We के साथ shall का प्रयोग करते हैं |

    Future Indefinite Tense (Hindi to English)

      Affirmative Sentences :-  

      1-   अब मैं घर जाऊँगा |
      2-   माताजी खाना खायेंगी |
      3-   आज हमारे घर महमान आयेंगे |
      4-   लडके मैदान में हॉकी खेलेंगे |
      5-   लडकियाँ कक्षा में गाना  गायेंगी |
      6-   हम साथ साथ स्कूल जायेंगे |
      7-   रवि छत पर पतंग उडायेगा |
      8-   दादाजी कुर्सी पर बैठ कर अखबार पढेंगे |
      9-   तुम मुझे ज़िन्दगी भर याद करोगे |
    10-   वह हवाई जहाज से अमेरिका जायेगी |

      Formula :-  

      Subject + will/shall + verb(1st form) + object + ..........

      Translation :-   

      1-   Now I shall go home.
      2-   The mother will eat the food.
      3-   Today, the guests will come to our home.
      4-   The boys will play hokey in the field.
      5-   The girls will sing song in the class.
      6-   We shall go to school along.
      7-   Ravi will fly the kite on the roof.
      8-   The grandfather will read the newspaper sitting in the chair.
      9-   You will remember me whole life.
    10-   She will go to America by aeroplane.


    Future Indefinite Tense (Hindi to English)   

      Negative Sentences :-   

      1-   अब मैं उसका इन्तज़ार नहीं करूँगा |
      2-   मायावतीजी इलैक्शन नहीं लडेंगी |
      3-   लेखक पाठ नहीं लिखेगा |
      4-   विद्यार्थी क्लास में शोर नहीं करेंगे |
      5-   वह मुझे उसके बारे में कुछ नहीं बतायेगी |
      6-   मैं यह बैग कभी नहीं उठाऊँगा |
      7-   कल हम उसका जन्मदिन नहीं मनायेंगे |
      8-   तुम यह किताब कभी नहीं पढोगे |
      9-   वे ताजमहल देखने नहीं जायेंगे |
    10-   हम आज रात कोई फ़िल्म नहीं देखेंगे |

      Formula :-   

      Subject + will /shall + not + verb(1st form) + object + ...............

      Translation :-   

      1-   Now I shall not wait for her.
      2-   Mayavati will not contest the election.
      3-   The writer Will not write the lesson. 
      4-   The students will not make a noise in the class.
      5-   He will tell me nothing about her.
      6-   I shall never lift this bag 
      7-   Tomorrow, we shall not celebrate his birthday.
      8-   You will never read this book.
      9-   They will not go to see the Taj Mahal.
    10-   We shall watch no film tonight.

    Future Indefinite Tense (Hindi to English)   

      Interrogative Sentences (जब वाक्य के शुरू में 'क्या' हो. ):-   

      1-   क्या तुम कुछ देर बाद बाज़ार जाओगे ?
      2-   क्या वे जॉब तलाश करने दिल्ली जायेंगे ?
      3-   क्या आज आपके घर महमान आयेंगे ?
      4-   क्या आज आसमान से पानी बरसेगा ?
      5-   क्या आप मेरा एक काम कर देंगे ?
      6-   क्या आप यहाँ एक पेड लगाओगे ?
      7-   क्या नौकर बाज़ार से सब्जी लायेगा ?
      8-   क्या बच्चा दिनभर आँसू बहायेगा ?
      9-   क्या लेखक गाँधीजी के जीवन पर प्रकाश डालेगा ?
     10-   क्या आप बिजली का बिल जमा करोगे।   
  Formula :-  
      Will/shall + subject + verb(1st form) + object + ............

      Translation :-     

      1-   Will you go to market after some time ?
      2-   Will they go to Delhi to search for job ?
      3-   Will the guests come to your home ?
      4-   Will the water rain from the sky ?
      5-   Will you do me a favor ?
      6-   Will you put a tree here ?
      7-   Will the servent bring vegetables from the market ?
      8-   Will the child shed tears all day long ?
      9-   Will the writer shed light on the life of Gandhiji ?
    10-   Will you deposit electricity bill ?

    Future Indefinite Tense (Hindi to English)   

      Interrogative Sentences (जब वाक्य के बीच में question हो)  

      1-   अब तुम वहाँ जाकर क्या करोगे ?
      2-   अब इस बच्चे की देखभाल कौन करेगा ?
      3-   तुम इतना सारा काम कैसे निपटाओगे ?
      4-   वह इस दलदल से बाहर कैसे आयेगा ?
      5-   इन शरारती बच्चों को कौन धमकायेगा ?
      6-   हम इस अँधेरी रात में बाहर कैसे जायेंगे ?
      7-   आज रात वे कौन सी फिल्म देखेंगे ?
      8-   वे दोनों फोन पर क्या बात करेंगे ?
      9-   अब तुम्हें इंग्लिश कौन पढायेगा ?
    10-   वह अकेली कहाँ जायेगी ?

      Formula :-    

      Question word + will/shall + subject + verb(1st form)  + object + ............

      Translation :-

      1-   Now what will you do after going there ?
      2-   Now who will take care of this child ?
      3-   How will you handle so much work ?
      4-   How will you come out of this swamp ?
      5-   Who will scold these knoughty children ?
      6-   How will we go out in this dark night ?
      7-   Which film will they watch tonight ?
      8-   What will they both talk on the phone ?
      9-   Who will teach you english now ?
    10-   Where will she go alone ?

    Future Indefinite Tense (Hindi to English)   

      Negative Interrogative Sentences :-   

      1-   क्या वह अब यहाँ नहीं आयेगा ?
      2-   तुम उससे बात क्यों नहीं करोगे ?
      3-   वह दिल्ली में क्यों नहीं रहेगा ?
      4-   तुम हमारे घर खाना क्यों नहीं खाओगे ?
      5-   क्या ये लडकियाँ स्टेज पर गाना नहीं गायेंगी ?
      6-   यह फिल्म कौन नहीं देखेगा ?
      7-   क्या वे अब खाना नहीं खायेंगे ?
      8-   क्या तुम सत्य नहीं बोलोगे ?
      9-   क्या अब तुमसे मिलने कोई नहीं आयेगा ?
    10-   तुम इस प्रोजेक्ट पर काम क्यों नहीं करोगे ?

      Formula :-   

      Question word + will/shall + subject + not + verb(1st form) + object + ..........

      Translation :-  

      1-  Will he not come here ?
      2-  Why will you not talk with her ?
      3-  Why will he not live in Delhi ?
      4-  Why will you not eat the food at our home ?
      5-  Will these girls not sing a song on the stage ?
      6-  Who will not watch this film ?
      7-  Will they not eat the food now ?
      8-  Will you not speak the truth ?
      9-  Will no one come to meet you ?
    10-  Why will you not work at this project ?

         

                              Exercise 

      1-   मैं तुम्हारा सर फोड दूँगा |
      2-   वह तुम्हारा दिल तोड देगा |
      3-   पंछी आकाश में उड जायेंगे |
      4-   वह सारा पैसा बर्बाद कर देगा |
      5-   हम बाद में आराम कर लेंगे |
      6-   अब हम उस गली में नहीं जायेंगे |
      7-   अब हम इस होटल में खाना नहीं खायेंगे |
      8-   वह इस चारपाई पर सारी रात नहीं सोयेगा |
      9-   मैं इस खिडकी से कभी नहीं झाकूंगा |
    10-   मैं यह बॉल उधर नहीं फेकूंगा |
    11-   क्या तुम सारा दिन ईंटें फोडोगे ?
    12-   क्या तुम वास्तव में उसका जन्मदिन मनाओगे ?
    13-   क्या राधा हमारे आंगन में नाचेगी ?
    14-   क्या पेड से पत्ते झड जायेंगे ?
    15-   क्या रात में कुत्ते भौकेंगे ?
    16-   तुमको कौन पढायेगा ?
    17-   इतनी रात गये तुम कहां जाओगे ? 
    18-   अब तुमको कौन अपने नोट्स देगा ?
    19-   तुम इतना सारा काम अकेले कैसे करोगे ?
    20-   वे मुझसे मिले बग़ैर कैसे चले जायेंगे ?
    21-   क्या सितारे रात में नहीं चमकेंगे ?
    22-   क्या तुम मुझसे बात नहीं करोगे ?
    23-   तुम आज दिल्ली क्यों नहीं जाओगे ?
    24-   क्या लडके सडक पर क्रिकेट नहीं खेलेंगे ?
    25-   क्या माताजी ऑनलाइन शॉपिंग करेंगी?

Related Posts :



  

See More.......