General Awareness

Object Kya Hota Hai Grammar Me Object Ka Use

Object kya hota hai, object किस चीज़ (thing) को कहते हैं? ऑब्जेक्ट noun, pronoun या noun phrase होता है Google पर अगर आप search करें तो आपको object और subject के बारे में सैकड़ों पोस्ट मिल जाएंगी। मगर जिस गहनता और सरलता के साथ यह post लिखी गई है शायद ही आपको कहीं मिले। आईये जानते हैं object क्या होता है?, object किसे कहते हैं।

Object kya hota hai what is object

Definition of object

किसी भी sentence में subject के action का प्रभाव जिस शब्द पर पडता है उसे object कहते हैं अर्थात वाक्य में कर्ता द्वारा किये गये कार्य का प्रभाव जिस शब्द पर पडता है उसे object(कर्म) कहते हैं।

दूसरे शब्दों में, object किसी वाक्य में प्रयुक्त वह noun, pronoun या वह noun phrase होता है जो उसी sentence में प्रयुक्त verb के action से प्रभावित होता है।

Examples :


1- राम आम खाता है |
    Ram eats the mango.

2- मास्टरजी ने इतिहास पढाया |
    The teacher taught history.

3- मीरा एक गीत गायेगी?
     Meera sings a song?

Example 1 में Ram सब्जेक्ट है, इस subject की verb eats है और इस eats के action का प्रभाव mango पर पड़ता है। So mango object है। दूसरे शब्दों में, राम द्वारा की गयी खाने की क्रिया का प्रभाव mango पर पड़ता है। इसलिए mango इस sentence में object है।

इसी प्रकार  दूसरे sentense में subject 'The teacher' है।
इस teacher द्वारा की गईं किया verb है। इस verb के action का प्रभाव शब्द 'history' पर पड़ता है। अतः history इस sentense में object है।

अब example 3 पर गहनता से विचार करे,  इस sentence में Meera subject है। 'sings' verb है और मीरा द्वारा की गई क्रिया का प्रभाव 'song' पर पड़ता है। अतः इस sentence में 'song' ऑब्जेक्ट है।

Object kya hota hai grammar me object ka use


ऊपर दिए गए तीनों examples में ऑब्जेक्ट noun है। Noun के बारे में अधिक जानने के लिए आप हमारी यह post read करें।

कुछ और भी examples नीचे दिये जा रहे हैं। इनमें ऑब्जेक्ट के रूप में noun के बजाय pronoun का use किया गया है। आप उन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Examples:


1- उसने मुझे देखा।
    She looked at me.

2-  मास्टरजी उसे डांटते हैं।
     Teacher scolds him.

3- आपको माताजी ने बुलाया है।
    Mother has called you.

Example 1 में 'me' ऑब्जेक्ट है। Example 2 में 'him' ऑब्जेक्ट है, और example 3 में 'you' object है। ये तीनों ही pronoun हैं। 

अब मैं आपके सामने कुछ ऐसे sentence पेश करूंगा जिनमें noun और pronoun दोनों का का use किया गया है। अर्थात एक sentence में दो objects, इससे आपको ये भी पता चल जाएगा object कितने प्रकार का होता हैं।

1- She gives me book.
    वह मुझे किताब देती है।

2- The teacher teaches us english.
    अध्यापक हमें अंग्रेजी पढ़ाते हैं।

Object kitne prakar ka hota hai

Object मुख्यत: दो प्रकार का होता है :

1- Direct Object

2- Indirect Object 

1- Direct Object (प्रतियक्ष कर्म)

Direct object वह noun होता है जो sentence में प्रयुक्त verb के एक्शन को receive करता है या verb के action से प्रभावित होता है जैसे -

Example 1

He ate food. 
उसने खाना खाया। 

Verb के साथ 'what' लगाकर क्वेश्चन करने से जो answer प्राप्त होता है, वह direct object होता है।
अब ऊपर वाले sentense की verb में what लगाकर question करते हैं।

Q. क्या खाया?
Ans .खाना

Q.- What did he eat?
Ans.- food.
अतः food इस sentence में डायरेक्ट ऑब्जेक्ट है।

Example 2

Madhu will sing song?
मधु गाना गायेगी।

ऊपर वाले sentence में verb के साथ what लगाकर क्वेश्चन करते हैं।

Q.-  क्या गायेगी?
Ans. गाना


Q.- What will Madhu sing?
Ans.- song
अतः 'song' इस sentence में डायरेक्ट ऑब्जेक्ट है।

2- Indirect Object (परोक्ष कर्म)

Verb के साथ whom लगाकर क्वेश्चन करने से जो Answer प्राप्त होता है वह indirect object होता है।
नीचे कुछ examples दिये जा रहे हैं इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें।

1- The teacher teaches us english.
    अध्यापक हमें अंग्रेज़ी पढ़ाता हैं।
ऊपर वाले sentence में verb के साथ what लगाकर question करते हैं।

Q.- अध्यापक किसको पढ़ाता हैं?
Ans.- हमें

Q.- Whom does the teacher teach
Ans.- us
अतः 'us' इस sentence में indirect ऑब्जेक्ट है।

Indirect Object अधिकतर direct object और verb के बीच में होता है। मगर इसे आप direct object के बाद भी लिख सकते हैं। बस इतना ध्यान रखना अगर आप इसे direct ऑब्जेक्ट के बाद लिखते हैं तो to लगाकर लिखते हैं अर्थात् indirect ऑब्जेक्ट से पहले to लगाकर लिखते हैं।

Examples:

1- The teacher teaches us english.

    इसे हम इस प्रकार भी लिख सकते हैं।

    The teacher teaches english to us.

2- She gave me a book.
    
    इसे हम इस प्रकार भी लिख सकते हैं।

    She gave a book to me.

अब आप समझ गए होंगे Object kya hota hai grammar me object ka use kya hai. अगर आप इस पोस्ट से संबंधित कोई question पूछना चाहते है या कोई suggestion देना चाहते है तो आप comment box में जाकर दे सकते हैं।


Related Post

















No comments:

Post a Comment

Please अपने नाम से ही comment करें browser में अपनी ID से sign in करें इसके बाद comment करें ।