General Awareness

मेरे देस की बात निराली

 

मेरे देस की बात निराली 
दिन भी निराला रात निराली
क़दम क़दम पर लगते मेले 
ईद कहीं पर कहीं दिवाली
मेरे देस की बात निराली 

घर आंगन की बात न पूछो
तुम सावन की बात न पूछो
गीत प्रेम के गाए जाते 
कूचा कूचा डाली डाली
मेरे देस की बात निराली 

चलती है जब जब पुरवाई
मौसम लेता है अंगड़ाई 
तन मन में नवयौवन भर दे
भीगी भीगी रुत मतवाली
मेरे देस की बात निराली 

मेरे देस की बात निराली 
दिन भी निराला रात निराली

                              Imran Falak 








  AI द्वारा जेनरेटेड वीडियो

No comments:

Post a Comment

Please comment करें