100 Examples Present Perfect Tense Hindi

100 examples present Perfect tense hindi यह हमारी आज की पोस्ट है। इस पोस्ट के नाम से ही आप समझ गए होंगे इसमें 100 sentenses हैं।

इस पोस्ट में केवल 100 examples दिए गए हैं hindi se english बनाने के rules नहीं दिए गए हैं।

अगर आप hindi se english बनाने के rules जानना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट read करें।

Present Perfect Tense Hindi to English Rules


विदित रहे अगर आप इंग्लिश सीखने के लिए वास्तव में सीरियस हैं और आप इंटरनेट पर किसी ऐसी साइट के बारे में सर्च करना चाहते हैं जहां पर आपको इंग्लिश सीखने में आसानी हो तो यह पोस्ट और यह आर्टिकल आप ही के लिए है।

Present perfect tense के 100 Examples दिए गए हैं। आप इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें और अन्त तक पढें।


100 examples Present Indefinite Tense


 100 Examples Present perfect tense Hindi


Affirmative Sentences

1- यह  माली सभी पौधों को पानी दे चुका है।
    This gardner has watered all the plants.

2- हमने कभी भी किसी को धोखा नहीं दिया है।
     We have never cheated anyone.

3- रामू ने सारा आचार अकेले ही खा लिया है।
     Ramu has eaten all the pickle by himself.

4- श्यामलाल अब सारी पुस्तक पढ़ चुका है।
     Shyamlal has read all the books now.
   
5- सोहन ने मेरे साथ काम करने से मना कर दिया है।
     Sohan has refused to work with me.

6- चिकित्सक अपने सारे मरीजों को देख चुका है।
     The doctor has seen all his patients.

7- भारत वासियों ने अपने देश का बहुत सम्मान किया है।
    Indians have respectd their country a lot.

8- राकेश अपने पिताजी की साथ दफ्तर जा चुका है।
     Rakesh has gone to office with his father.

9- सोनू ने अपने भाई का काम पूरा कर दिया है।
    Sonu has completed his brother's work.

10- जगदीश ने अपना आत्मसम्मान खो दिया है।
      Jagdeesh has lost his self respect.

11- पेड़ों पर लगे हुए सारे फल पक चुके हैं।
       All the fruits on the tree have ripened.

 12- दर्जी विजय कुमार के सारे कपड़े सिल चुका है।
       The tailor has sew all the clothes of  Vijay Kumar.

13- गाय ने घास चर लिया है।
       The cow has grazed the grass.

14- प्रधान ने अपने गांव में एक नियम लागू कर दिया है।
       Pardhan has implemented a rule in his village.

15- लड़कियां बाग से सारे फूल तोड़ चुकी है।
      The girls have plucked all the flowers from the garden.

16- यह गुरु अपने शिष्यों की सहायता कर चुका है।
       This guru has helped his disciples.

17- आपने यह बहुत गलत किया है।
       You've done it very wrong.

18- राजा अपना फैसला सभी दरबारियों को सुना चुका है।
       The king has told his dicision to all the courtiers.

19- उसने मेरी बातें चोरी से सुन ली है।
       She has overheard me.

20- मैं अपनी सारी पुस्तके रीना को दे चुका हूं।
       I've given all my books to Reena.

21- उसने सारी मोमबत्तियो को जला दिया है।
       She has lit up all the candles.

22-  हीना ने दिवाली पर अपने घर को साफ कर दिया है।
        Heena has cleaned her house on Diwali.

23- चपरासी विद्यालय में घंटी बजा चुका है।
       The peon has rung the bell in school.

24-‌ पुलिस ने आज देशद्रोही को पकड़ लिया है।
       The police has caught the traitor today.

25- अध्यापक सभी  विद्यार्थियों को आज्ञा दे चुका है।
       The teacher has ordered all the students.

 100 Examples Present perfect tense Hindi


Negative Sentences 


26- उसने अभी तक राधा को पत्र नहीं लिखा है।
      He has not written a letter to Radha till now.
      
27- माता ने अभी तक अपने बच्चों को खाना नहीं दिया है।
      The mother has not given food to his hildren till now.

28- तुम्हारे भाई ने राजेश से बात नहीं की है।
      Your brother has not talked to Rajesh.

29- रामू ने अपने मालिक को पानी नहीं दिया है।
      Ramu has not given water to his master.

30- पुलिस ने चोर को नहीं छोड़ा है।
      The police has not spared the thief.

31- वह शादी में जाने के लिए तैयार नहीं हुआ है।
      He has not been ready to go to wedding.

32- वह अभी तक बस स्टैंड पर नहीं पहुंचा है।
      He has not reached the bus stand yet.

33- उसने यह ठीक नहीं किया है।
      He has not done this right.
      
34- वह अभी तक हवाई जहाज में नहीं बैठा है।
      He hasn't boarded the plane yet.

35- सोहनलाल अपने पिताजी की बात नहीं मानी है।
      Soahanlal has not obeyed his father

36-उसने यह सारा काम दोबारा से नहीं किया है।
      He has not done this work again.

37- गुरुजी ने अपने शिष्य को दंड नहीं दिया है। 
      Guruji has not punished his disciple.

38- हमने उसको गलत उपाय नहीं बताया है।
      We have not told him the wrong way.

39- पायल ने अपनी माता जी की बात नहीं मानी है।
      Payal has not obeyed her mother.

40- उसने यह पत्र अभी जगदीश को नहीं दिया है।
       He has not given this letter to Jagdish yet.

41- रजनी ने अभी तक दोपहर का खाना नहीं खाया है।
      Rajni has not eaten lunch yet.

43- दादा जी ने आज का समाचार पत्र नहीं पढा है।
      Grandpa has not read today's newspaper.

44- उसने अभी तक निबंध नहीं लिखा है।
      He has not written essay yet.

45- माताजी ने कमला को बिस्तर से नहीं उठाया है।
      The mother has not picked up Kamla from the bed.

46- अमन और उसका भाई विद्यालय से नहीं आया हैं।
       Aman and his brother have not come from the school.

47- राधा ने अभी तक खाना नहीं खाया है।
      Radha has not eaten the food yet.

48- पुलिस ने मुजरिमों को सजा नहीं दी है।
       The police have not punished the culprits.
 
49-  चिकित्सक ने अभी तक इस मरीज को नहीं देखा है।
       The doctor has not checked this patient yet.

50- बच्चों ने बड़ों का अनादर नहीं किया है।
       The children have not disrespected the elders.

100 Examples Present perfect tense Hindi


Interrogative Sentences


51- रोहित ने अपने विद्यालय में कैसा प्रोग्राम किया है?
      What kind of program has Rohit done in his school?

52- क्या यह पानी अब उबल चुका है?
      Has this water boiled now

53- क्या आपने उनसे मुलक़ात कर ली है?
      Have you met him?
    
54- क्या वह समय पर तुम्हारी मदद कर चुका है?
      Has he helped you on time?

55- क्या दुकानदार ने अपने ग्राहक को सामान दे दिया है?
       Has the shopkeeper given goods to his customer?

56- क्या वह तुम्हारी पुस्तकें लौटा चुकी है?
      Has she returned your books?

57- क्या वह अपने घर पहुंच चुका है?
      Has he reached his home?

58- क्या रवि गंगा में स्नान कर चुका है?
      Has Ravi taken bath in the Ganga?

59- उसने यह काम करने के लिए गलत रास्ता क्यों अपनाया है?
      Why has he taken the wrong path to do this work?
      
60- उसने इस आदमी पर भरोसा कैसे कर लिया है?
      How has he relyed on this man?
      
61- क्या वह आज तुम्हारी मदद कर चुका है?
      Has he helped you today?

62- तुमने यह सब कार्य अकेले कैसे किया है?
      How has you done all this work alone?
       
63- क्या वह अपनी गलती को मान चुका है?
      Has he accepted his mistake?

64- क्या उसने दोबारा अभ्यास शुरू कर दिया है?
      Has he started practice again?

65- मोहन ने अपने दोस्तों को घर पर आमंत्रित क्यों किया है?
      Why has Mohan invited his friends at home?

66- कोरोना भारत में कैसे फैला है?
       How has corona spread in India?

67- उसने आपके प्रश्न का उत्तर कैसे दिया है?
      How has he answered your question?

68- क्या सभी अतिथि हमारे घर पर पहुंच चुके हैं?
       Have all the guests reached our home?

69- तुमने उसको घर आने से मना क्यों कर दिया है?
       Why have you refused him to come home?

70- क्या तुमने अपना ग्रह कार्य वक्त पर कर लिया है?
       Have you completed your homework in time?

71- मुजरिम कैदखाने से कैसे भाग गया है?
      How has the criminal escaped from the prison?

72- रोहित ने दुकानदार को सामान के पैसे कब दिए हैं?
       When has Rohit given money for the goods to the shopkeeper?

73- चपरासी विद्यालय से क्यों चला गया है?
       Why has the peon left the school?

74- अध्यापक ने सभी विद्यार्थियों को क्या आदेश दिया है?
      What order has the teacher given to all the students?

75- प्रधानमंत्री ने जनता पर कैसा उपकार किया है?
      What favor has the Prime Minister done to the public?

100 Examples Present perfect tense Hindi


Negative Interrogative Sentences 



76- क्या मैंने सच में तुम्हें शर्मिंदा नहीं किया है?
      Haven't I really embarrassed you?

77- क्या तुमने वास्तव में धूम्रपान नहीं किया है?
      Have you really not smoked?

78- क्या तुमने कभी कोई गलत काम नहीं किया है?
       Haven't you done anything wrong?

79- क्या तारों ने आसमान मे उजाला नहीं फैला दिया है?
      Have the stars not spread light in the sky?

80- क्या माला ने अपनी सहेलियों को खाना नहीं खिलाया है?
      Has Mala not served food her friends?

81- तुमने उसको इस बारे क्यों नहीं बताया है?
      Why haven't you told him about that?

82- क्या अध्यापक ने इस प्रश्न को अब तक हल नहीं किया है?
      Has the teacher not solved this question yet?

83- क्या तुम कभी अमेरिका गए हो?
      Have you ever gone to America?
      
84- क्या डॉक्टर को मरीज की बीमारी का पता नहीं चला है?
       Has the doctor not come to know about the disease of the patient?

85- क्या प्रधानमंत्री जी हवाई जहाज़ से लंदन नहीं गए हैं।
      Has the Prime Minister not gone to London by aeroplane?

86- उसने तुम्हें यह सलाह क्यों नहीं दी है?
      Why has he not given you this advice?

87- क्या उसने अभी तक पंखा चला रखा है?
      Has he turned on the fan yet?

88- पुलिस ने मुजरिम को सजा क्यों नहीं दी है?
      Why has the police not punished the culprit?

89- क्या आज पंडित ने भजन नहीं गाया है?
      Has the pundit not sung a hymn today?

90- क्या यह खबर अभी तक शिमला नहीं पहुंची है?
      Hasn't this news reached Shimla yet?

91- क्या उसने हर मुश्किल में आपकी मदद नहीं की है?
      Has he not helped you in every difficulty?

92- तुमने मुश्किल में मेरा साथ क्यों नहीं दिया है?
      Why haven't you supported me in difficulty
?
93- क्या यह काम उसने अकेले नहीं किया है?
      Has he not done this work alone?

94- आखिर आपने उसे सच क्यों नहीं बताया है ?
      Why haven't you told him the truth?

95- आज राहुल ने गंगा स्नान क्यों नहीं किया है?
      Why has Rahul not bathed in the Ganges today?

96- तुम ने अपने देश की रक्षा क्यों नहीं की है?
      Why haven't you protected your country?

97- मेरा भाई विद्यालय से घर पर क्यों नहीं आया है?
      Why have my brother not come to home from the school?

98- तुमने मुझ पर विश्वास क्यों नहीं किया है?
      Why have you not believed me?
      
99- महेश को किसने नहीं बुलाया है?
      Who has not called Mahesh?

100- मैंने उसके लिए क्या नहीं किया है?
        What haven't I done for him?

100 Examples Present Prefect Tense Hindi

यह पोस्ट 100 examples present perfect tense hindi पढ़कर आपको Present Perfect Tense के बारे में काफी जानकारी हो चुकी है।

आशा है आपको यह पोस्ट जरूर पसन्द आई होगी। अगर आप इस पोस्ट से संबंधित कोई क्वेश्चन पूछना चाहते हैं या कोई सजेशन देना चाहते हैं तो comment box में जाकर दे सकते हैं।


Related Posts










No comments:

Post a Comment

Please अपने नाम से ही comment करें browser में अपनी ID से sign in करें इसके बाद comment करें ।